आगरा-मथुरा में आयकर विभाग की बड़ी कार्रवाई: सुबह 5 बजे 48 गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंची IT टीम, तनिष्क शोरूम से लेकर बड़े होटलों तक छापा
Friday, November 13, 2026 • • ATN समाचार
आगरा। आगरा और मथुरा में शुक्रवार सुबह आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। सुबह करीब 5 बजे गाजियाबाद से आयकर विभाग की टीम 48 गाड़ियों के काफिले के साथ आगरा-मथुरा पहुंची। इस कार्रवाई के बाद से कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।
बताया जा रहा है कि टीम में 100 से ज्यादा अधिकारी शामिल थे। टीम ने आगरा में एमजी रोड और बोदला-सिकंदरा रोड पर स्थित तनिष्क शोरूम पर सर्वे किया। इसके अलावा संचालक के अनुपम ओरियन अपार्टमेंट स्थित आवास पर भी जांच की सूचना है।
मथुरा-वृंदावन में भी छापा
आगरा के साथ-साथ मथुरा और वृंदावन में भी आयकर विभाग ने एक साथ कई प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई की। इसमें रेडिसन होटल, गुरुकृपा होटल समेत कई बड़े होटल और कारोबारियों के ठिकाने शामिल बताए जा रहे हैं।
क्यों की गई कार्रवाई?
सूत्रों के मुताबिक यह कार्रवाई टैक्स से जुड़ी गड़बड़ियों को लेकर की गई है। हालांकि अभी तक आयकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। टीम कई जगहों पर दस्तावेजों की जांच कर रही है।
फिलहाल जांच जारी है। जैसे ही कोई नई जानकारी सामने आएगी, हम आपको अपडेट देंगे।
